प्रतापगढ़ में 20-21 दिसंबर को भारी ठंड के अलर्ट के बीच शनिवार शाम 6 बजे डीएम ने एडवाइजरी जारी की है। लोग गर्म कपड़े परतों में पहनें, सिर-हाथ ढककर रखें और गुनगुना पानी पिएं। शराब के सेवन से बचें और हीटर चलाते समय वेंटिलेशन का ध्यान रखें। कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करें। हाइपोथर्मिया के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।