चांदपुर: चांदपुर में धनोरा रोड स्थित रेलवे फाटक के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
बिजनौर में शनिवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शनिवार की रात्रि में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 21वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है। अभिषेक नजीबाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में धनोरा रोड रेलवे फाटक के पास आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया