भंडरिया: भीषण गर्मी से गिरा जलस्तर, महिलाओं को दूर से पानी लाने की मजबूरी
भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण जलस्तर लगातार नीचे चला गया है, जिससे पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई गांवों में चापानल और कुएं सूखने लगे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है, जिन्हें अब कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। सुबह से ही महिलाएं बाल्टी और बर्तन लेकर पानी की तलाश में निकल जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल गर्मी