गोविंदगढ़: पिपरौली में निकला मातमी ताजिया जुलूस, ढोल की थाप पर किया मातम, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा गांव
रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के पिपरौली गांव में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय द्वारा मातमी ताजिया जुलूस निकाला गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा, जहां देर शाम ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।