कोटा ग्रामीण पुलिस को ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत बड़ी सफलता मिली है। सुकेत थाना पुलिस ने 11 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी रूद्रेश उर्फ रूद्राक्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रामगंजमंडी, सुकेत, खातौली, कोटा शहर के कई थाना क्षेत्रों और झालावाड़ में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंचकर चोरी की गई सभी 11 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
Ladpura, Kota | Jun 16, 2026