कैराना: कांधला पुलिस ने डंगडूंगरा निवासी एक आरोपी को धारदार हथियार के साथ दबोचा
कांधला थाना क्षेत्र के कैराना—कांधला रोड पर स्थित स्विमिंग पूल के निकट से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान एक अवैध छुरा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज बताया है, जो थाना क्षेत्र के गांव डंगडूंगरा का रहने वाला है।