बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर - घटना थाना खुटार क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में रहने वाले वाहिद के मकान में हुई। वाहिद उत्तराखंड में काम करते हैं, उनकी पत्नी पीलीभीत के पूरनपुर स्थित रिश्तेदार के घर गई थीं। बेटी अकेली थी तो वह पड़ोस में रहने वाले ताऊ के घर सोने चली गई। सुबह लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला ।मकान के अंदर रखे बक्से और अलमारी से नकदी और जेवर चोरी किए गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।