भदेसर: चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर हौड़ा हनुमान मंदिर पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक हादसे में 2 युवक गंभीर हालत में उदयपुर रेफर
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर हौड़ा हनुमान मंदिर पुलिया के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर कर दि