अमरोहा: अमरोहा में मामूली विवाद के चलते खूनी संघर्ष, जमकर चले चाकू-छुरे, कई घायल, मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Jun 25, 2026 अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर चाकू और छुरे चल गए। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।