टिकारी: टिकारी SDM व SDPO ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, गुरारू में अयोजन समिति ने किया सम्मानित
Tikari, Gaya | Oct 19, 2026 टिकारी अनुमंडल के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण सोमवार संध्या टिकारी SDM प्रवीन कुंदन व SDPO सुशांत कुमार चंचल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अधिकारी ने पूजा पंडालों में सुरक्षा मानक सहित अन्य तैयारी का जायजा लिया। मथुरापुर बाजार में भाजपा के युवा नेता राणा रंजीत सिंह ने दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया।