विदिशा नगर: लटेरी डूब क्षेत्र में विस्थापन का विरोध: जंगल में बसाने के फैसले पर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
लटेरी तहसील के बन रहे डैम के डूब क्षेत्र में आने वाले नैनागढ़ और दबक्कन गांव के ग्रामीण मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विस्थापन स्थल बदलने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन उन्हें जिस स्थान पर बसाना चाहता है, वह घने जंगल में स्थित है, जहां रोजगार, व्यापार, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।