श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से हरे वृक्षों की कटाई पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने दो आरा मशीनों को सीज किया है। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को की गई इस कार्रवाई में माताजी मोड़ नौसरिया स्थित कानाराम पुत्र शेराराम और सुरेंद्र पुत्र बिंझाराम के घरों पर संचालित आरा मशीनें जब्त की गईं। विभाग को पिछले कुछ दिनों से अवैध आरा मशीनों