घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके का कांग्रेस पर तीखा हमला, नारी शक्ति अधिनियम पर लगाए गंभीर आरोप
घोड़ाडोगरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गंगा उइके ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से जुड़े नए अधिनियम बिल को लेकर कांग्रेस ने जिस तरह का रुख अपनाया है, वह महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।