हुज़ूर: भोपाल में महिला पर तलवार से हमला,हत्या की कोशिश
Huzur, Bhopal | Jun 3, 2026 भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के विवाद के दौरान एक महिला पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। 30 मई की शाम आलम नगर मेआरोपी ने कथित तौर पर महिला की गर्दन पर तलवार से वार करने की कोशिश की। महिला ने बचाव में हाथ आगे कर दिया, जिससे उसकी जान बच गई। बुधवार को पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज की है।