मंदसौर: नाहरगढ़ पुलिस ने 'लच्छू गैंग' का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹25 लाख के जेवर बरामद
मंदसौर की नाहरगढ़ पुलिस ने 7 राज्यों में सक्रिय अंतर्राज्यीय “लच्छू गैंग” के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी इलेक्ट्रिक कटर से 7 मिनट में चोरी, लूट और डकैती की वारदात करते थे, पुलिस ने 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रिक कटर,मास्क व अन्य सामान जब्त किया,कार्रवाई वरुण तिवारी की टीम ने की,