गुरुग्राम: गुरुग्राम की युवती से ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 8.83 लाख रुपये ठगे, माता-पिता के खाते भी खाली करवाए
गुरुग्राम के सेक्टर 31 की रहने वाली आशिमा गर्ग के साथ ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 8.83 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। ठगों ने वॉट्सऐप ग्रुप और वेबसाइट के जरिए आशिमा को भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया और पैसे निकालने की कोशिश करने पर और राशि जमा करने का दबाव बनाया।