गुरुग्राम: लैबर्नम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ
सोहना ब्लॉक के आदर्श गांव भौंड़सी स्थित लैबर्नम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें बताया गया कि शिक्षा का उददेश्य केवल ज्ञान का संचय नही बल्कि जीवन मूल्यों और व्यावहारिक दक्षताओं का विकास भी है। विद्यालय निर्देशक भारत शर्मा ने इस कार्यशाला को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी l