धरियावद: पारसोला में बैंक अधिकारी के घर हुई चोरी, बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी चुराई
पारसोला के एसबीआई बैंक गली क्षेत्र में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक सुने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए व सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी की घटना से क्षेत्र में दहसत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक गली में रहने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक अवकाश के चलते अपने परिवार के साथ उदयपुर घूमने गए थे।