कटनी नगर: इंदवार के किल्हारी में बाइक सवार ने बालिका को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
जिले की सीमा से सटे इंदवार थाना उपथाना अमरपुर के गाँव किल्हारी मे आज रविवार दोपहर 12 बजे एक बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रही बालिका पियांजली पिता दीपू कोल 6 वर्ष को टक्कर मार दी इस घटना में गंभीर रूप से घायल परियांजलि को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका का पीएम जिला अस्पताल के पीएम हाउस में किया गया।