प्रतापपुर: डीजल-खाद संकट पर भड़के किसानों ने प्रतापपुर में SDM कार्यालय का किया घेराव
खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही डीजल, खाद और उर्वरक की कमी को लेकर प्रतापपुर में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान एवं किसान नेताओं ने तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय का घेराव कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।