कैराना: कैराना के मलकपुर ग्राम पंचायत कार्यालय से बैटरी और इनवर्टर चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | May 19, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी सचिन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह ग्राम पंचायत मलकपुर कार्यालय में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत है। कार्यालय में दो बैटरे व एक इनवर्टर लगे हुए थे, जिन्हें अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया। जब वह कार्यालय में पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। जानकारी करने पर चोरों का पता नहीं चल सका।