विदिशा नगर: पुलिस लाइन मे चल रही 65 भी पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, DIG हुए शामिल, बांटे पुरूस्कार, विदिशा बना चैम्पियन
पिछले 3 दिनों से चली आ रही 65 वी पुलिस मध्य जोन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। समापन मौके पर रविवार सुबह 11 बजे डीआईजी राजेश चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने विजेता खिलाड़ियों, विजेता टीमों को शील्ड और पुरस्कार वितरण की। बताया गया कि इस प्रतियोगिता में 10 अलग-अलग यूनिट के 266 खिलाड़ी सम्मिलित हुए थे। विदिशा चैम्पियन बना।