शुक्रवार को घरघोड़ा रेंज के ग्राम बड़ेगुंडा की रहने वाली तिहारिन सिदार 55 साल तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पास के जंगल में गई थी। तभी कक्ष क्रमांक 1236 पीएफ में अचानक हाथी से उसका सामना हो गया और हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।