सदर: बकरीद से पहले बेनियाबाग बकरा मंडी गुलजार, लाख रुपये तक में हो रही है हजार बकरों की बिक्री
Sadar, Varanasi | May 22, 2026 वाराणसी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पूरे देश में 28 मई को मनाया जाएगा। बकरीद त्योहार को लेकर वाराणसी में तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन दिनों तक होने वाली कुर्बानी के मद्देनजर पशुओं की खरीद-फरोख्त भी जोर पकड़ चुकी है। शहर की सबसे बड़ी बेनिया बकरा मंडी इन दिनों पूरी तरह गुलजार नजर आ रही है, जहां सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।