पिछोर: भौंती थाना खोड़ चौंकी पुलिस ने 5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में भेजा जेल
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों और आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी खोड थाना भौती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रु के इनामी आरोपी सोनू परिहार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।जिसका प्रेस नोट पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे जारी किया गया है।