पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में टोटो चालक से नशीला पदार्थ सूंघाकर ₹6000 की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Purnea East, Purnia | Jun 10, 2026
पूर्णिया में एक टोटो चालक को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश करने और उसके पास से ₹6,000 की नगदी लूटने का गंभीर मामला सामने में आया है. अपराधी पीड़ित को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए GMCH के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया और पूरे मामला दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है.