पुवायां: हमीरपुर ले जाते समय युवक की हत्या, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजपाल उर्फ शेरबहादुर को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी, युवक अजयपाल को काम के बहाने हमीरपुर ले जा रहा था। रास्ते में उन्नाव के पास दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बात दोनों के बीच मारपीट हो गई मारपीट में घायल अजय पाल मौत हो गई।