चंदौसी: अकरौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया
अकरौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चला, जिसमें कुल 52 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। मेले में सीएचसी नरौली से आए डॉक्टर अरशद ने मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।