बागपत: पुरा महादेव में पहले सोमवार को उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, जलाभिषेक किया गया
बागपत के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को सुबह 7:30 बजे से भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण 'हर हर महादेव' व 'बम बम भोले' के जयघोष से गूंजता रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा, मेरठ, शामली और मुजफ्फ