धौलपुर: अधिवक्ताओं का दल धार्मिक यात्रा पर रवाना, जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सभी अधिवक्ताओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं, बल्कि सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती