सिमरी: रंगी डेरा में आग से गरीब मजदूर का आशियाना राख, बाल-बाल बचा परिवार, मुआवजे की मांग
Simri, Buxar | Apr 28, 2026 रंगी डेरा गांव में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गरीब मजदूर की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त किसान उमाशंकर राम अपने परिवार और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। अचानक उठती लपटों और धुएं ने पूरे परिवार को चौंका दिया। किसी तरह सभी ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।