मथुरा: वृंदावन में नाव हादसे के घायलों का हाल जानने जिलाधिकारी पहुंचे रामकृष्ण मिशन अस्पताल
शुक्रवार को वृंदावन की जमुना में हुए नाव हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जानने के लिए जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह शनिवार की दोपहर रामकृष्ण सेवा आश्रम चैरिटेबल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और घायलों का हाल-चाल जाना संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और मरीजों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया