मोहनलालगंज: गलत आरोपों का विरोध करना पड़ा भारी, युवक को मिली जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज
लखनऊ के गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र के भटवारा गांव निवासी रामदेव ने गांव के ही दो लोगों पर लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि 27 मई की सुबह देवेन्द्र और अरुण ने रामदेव व उसके परिवार पर गलत आरोप लगाए।