मोहनपुर: कुंडा के तितमों गांव में पंचायती के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट ,तीन लोग हुए घायल
कुंडा थाना क्षेत्र के तितमो गांव में रविवार सुबह 10:00 बजे पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है घटना के संबंध में घायल इकबाल अंसारी के पिता अब्दुल रहमान ने बताया कि उसके पुत्र की शादी 4 साल पहले अफसाना बीवी के साथ हुई थी जिसके बाद वह ससुराल में नहीं रह रही थी इसी को लेकर पंचायती बुलाई गई थी।