कुरडेग: कुरडेग के डूमरटोली गांव में बिजली के करंट से झुलसा एक व्यक्ति
कुरडेग थाना क्षेत्र के डूमरटोली गांव में शनिवार को दोपहर 1:30 बजे बिजली करंट की चपेट में आने से सिलास नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रही है। बताया गया कि वह अपने घर में आए बिजली की खराबी को ठीक कर रहा था इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया।