सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के बडवेल गांव में श्वान का आतंक, महिला समेत तीन पर किया हमला, महिला को उपचार के दौरान 40 टांके लगे
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के बडवेल गांव में घर के बाहर बैठी महिला पर श्वान के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि हिरा पत्नी मकना निवासी बडवेल जो अपने घर के बाहर खाना खाकर बैठी थीं, तभी अचानक श्वान ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया,एमजीएच उपचार के बाद भर्ती।