कांके: हरमू समेत कई ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने बकरीद की नमाज अदा की
Kanke, Ranchi | May 28, 2026 हरमू सहित विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर देश और राज्य में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। बता दें कि सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी।