पामगढ़: मुड़पार गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़कर लौट रहा था घर
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम मुड़पार गांव के जोगिया नाला के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को आंगनबाड़ी सहायिका की परीक्षा के लिए छोड़कर वापस लौट रहा था।