बड़वारा: बड़वारा थाना तिराहे पर पुलिस ने चलाई चेकिंग अभियान, 9 लापरवाह वाहन चालकों के काटे चालान
Badwara, Katni | Jul 7, 2026 यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बड़वारा थाना पुलिस लगातार सख्त रुख अपना रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम द्वारा बड़वारा थाना तिराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 9 लापरवाह वाहन चालकों के चालान काटे।