बहराइच: सागर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर झुलसा, हालत गंभीर, इलाज जारी
मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर गांव में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर झुलस गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है।