बहराइच: बहराइच पहुंचे प्रभारी मंत्री ने जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
बहराइच महोत्सव के समापन के मौके पर बहराइच पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की इसके बाद उन्होंने बहराइच महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है।