अनूपपुर: जनसुनवाई में पत्नी ने मांगी उपहार सामग्री, सरपंच ने स्कूल भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगाई गुहार
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन पहुंचे। पुष्पराजगढ़ के खेतगांव निवासी सोनिया सिंह धुर्वे ने पति द्वारा साथ रखने से इनकार किए जाने पर विवाह के समय दिए गए बाइक सहित अन्य उपहार (दहेज) की सामग्री वापस दिलाने की मांग की। वहीं गोंदी के सरपंच और ग्रामीणों ने भी शिकायत दर्ज कराई है ।