बैतूल नगर: लिंक रोड पर सड़क बना रहे मजदूरों पर ऑटो चालक का हमला, नशे में दो घायल
बैतूल शहर के सर्वोदय स्कूल लिंक रोड पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर एक ऑटो चालक ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक का रास्ता निकलने को लेकर मजदूरों से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक अत्यधिक नशे