भोरे: रामनगर: राम जानकी मठ में मोकामा विधायक अनंत सिंह का स्वागत, समर्थन में जुटी भीड़
भोरे प्रखंड के रामनगर में रविवार की दोपहर 2 बजे मोकामा के कद्दावर विधायक अनंत सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने सुप्रसिद्ध राम जानकी मठ में मत्था टेक पूजा अर्चना की। विधायक अनंत सिंह के आगमन की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हलचल तेज हो गई और उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ वहां जुट गई। इस दौरान मठ के महंत हिमकांत शरण जी महाराज ने विधायक को अंगवस्त्र से स्वागत कि।