रायबरेली: सुजान का पुरवा गांव में अवैध रूप से बिक रही कच्ची शराब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,सुजान के पुरवा गांव में,रविवार को सरस्वती नाम की, महिला द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब बेचे जाने का,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।ग्रामीणों में भीम नाम के युवक द्वारा,पुलिस से शिकायत की गई है।जिसका ऑडियो भी सामने आया है।ऑडियो में पुलिस ने कहा है।कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।लगातार यहां कच्ची शराब की बिक्री हो रही है।