रायबरेली: जिला कारागार में गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में युग निर्माण योजना/विचार क्रांति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिला कारागार में शासन के निर्देश पर,रविवार को गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में,युग निर्माण योजना/विचार क्रांति अभियान के तहत,कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें,जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह व हिमांशु रौतेला के साथ,सैकड़ो बंदियों व कैदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां हवन पूजन के बाद,गायत्री मंत्र को कैसे,और किस तरह जाप करना है।उसके लिए बताया गया है।