अजीतमल: चैनी का पुरवा निवासी युवती ने मकान से सामान निकालने को लेकर परिजनों पर लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर मकान में रखे उसके सामान को बाहर न निकालने देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के चैनी का पुरवा निवासी पूजा पुत्री स्वर्गीय राजवीर सिंह दोहरे ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पिता की