शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनी पत्नी रोहित और रोहित पुत्र शिवकुमार, निवासी जारमानो, ने घर पर आपसी विवाद के बाद जहरीला कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों ने टैक्सोन दवाई का सेवन किया है।