माण्डल: मांडल ओवरब्रिज पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 2 की मौत, एक गंभीर घायल
जयपुर-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर मांडल चौराहे के ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।