मुज़फ्फरनगर: नशा तस्करी मामले में 2.85 लाख की कथित डील का ऑडियो वायरल, थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों के नाम आए सामने
मुजफ्फरनगर में नशा तस्करी मामले से जुड़ा एक ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इसमें 2 लाख 85 हजार रुपये की कथित डील और तितावी थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों के नाम सामने आ रहे हैं। एक महिला ने पैसे लेने के बावजूद कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। एसएसपी संजय वर्मा ने मामले का संज्ञान लेकर सीओ फुगाना को जांच सौंपी है। फिलहाल ऑडियो की सत्यता की जांच जारी है।